निवेश संबंधी सभी आरोप बेबुनियाद, गलत……

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट को ‘गलत, बेबुनिया और सत्य से कोसों’ दूर बताया गया जिसमें अखबार ने दावा किया है कि ‘बीमा कंपनी के निवेश के फैसले बाहरी कारकों से प्रभावित हैं।’कंपनी ने अपने बयान में कहा, आर्टिकल में बताए गए ऐसे किसी भी डॉक्यूमेंट या प्लान को एलआईसी ने कभी तैयार नहीं किया, जो एलआईसी द्वारा अदाणी ग्रुप की कंपनियों में फंड डालने के लिए एक रोडमैप बनाता हो।
कंपनी ने बताया कि निवेश संबंधी फैसले LIC स्वतंत्र रूप से लेती है। ये फैसले बोर्ड द्वारा स्वीकृत नीतियों के अनुसार और विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद लिए जाते हैं। LIC ने यह भी स्पष्ट किया कि वित्तीय सेवा विभाग या किसी अन्य निकाय का ऐसे निर्णयों में कोई भूमिका नहीं है। देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप ने भी वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों से इन्कार किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह इस तरह की किसी भी कथित सरकारी योजना में शामिल नहीं है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]