रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के घर लोकायुक्त की कार्रवाई जारी…..

लोकायुक्त पुलिस ने रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर लगभग ₹28.81 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई।धर्मेंद्र भदौरिया हाल ही में 31 अगस्त 2025 को जिला अलीराजपुर से आबकारी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके खिलाफ मिली शिकायतों की जांच में कई आरोप सही पाए जाने पर 15 अक्टूबर 2025 को इंदौर, अलीराजपुर और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए। कार्रवाई के दौरान भदौरिया के घर और बैंक लॉकरों से भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने, नकदी और संपत्ति संबंधी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। लोकायुक्त टीम के मुताबिक, अब तक लगभग ₹10.20 करोड़ मूल्य के आभूषण, कई बैंकों में जमा लाखों रुपये की नकदी, और कई भू-संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]