बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर किया तीखा प्रहार……

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, VIP, JMM और वाम दलों) में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। जेएमएम ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने का ऐलान कर दिया है।10 ऐसी सीटें हैं जहां घटक दलों के अलग-अलग उम्मीदवार खड़े हैं। इसके अलावा, टिकट बंटवारे को लेकर भी कांग्रेस और आरजेडी नेताओं की नाराजगी भी खुलकर सामने आ रही है। इन घटनाओं पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि यह कौरवों की सेना है।बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अब महागठबंधन कौरवों की सेना है। इसमें हर दल टिकट को लेकर एक-दूसरे से उलझा हुआ है। उन्होंने पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां सब कुछ पैसों के खेल से तय हो रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]