ट्रेन से तीन यात्री नीचे गिरे , दो लोगों की मौके पर ही मौत….

मुंबई से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। नासिक रोड रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर तीन यात्री ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल है।यह घटना भुसावल की ओर जाने वाली रेल पटरी के किलोमीटर 190/1 और 190/3 के बीच हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही नासिक रोड पुलिस और रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तीसरे घायल यात्री को गंभीर हालत में जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]