केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुश करने वाला बड़ा पैकेज जारी किया…..

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुश करने वाला बड़ा पैकेज जारी किया है। 8वें वेतन आयोग की घोषणा का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए भले अभी कोई अपडेट न आया हो, लेकिन सरकार ने इस त्योहारी सीजन में पांच बड़ी घोषणाएं कर दी हैं।सरकार के इन फैसलों से 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। ये कदम एक ओर जहां वेतन और पेंशन में वृद्धि के ज़रिए आर्थिक राहत देंगे, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य और पेंशन से जुड़ी नई नीतियों से ‘Ease of Living’ यानी जीवन में सहजता लाएंगे। बता दें कि सरकार का यह पैकेज महंगाई और बढ़ते स्वास्थ्य खर्च के बीच कर्मचारियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]