सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और कलेक्टर गौरव बैनल से मुलाकात कर एनसीएल की ओबी कार्य मे लगी कलिंगा कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड (KCCL) के कार्यों में हो रही व्यापक अनियमितताओं पर विस्तार से चर्चा की गई

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और कलेक्टर गौरव बैनल से मुलाकात कर एनसीएल की ओबी कार्य मे लगी कलिंगा कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड (KCCL) के कार्यों में हो रही व्यापक अनियमितताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

आज सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव बैनल से एक महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, विस्थापित नेता अरविंद दुबे और अनुज तिवारी जी भी उपस्थित रहे।

चर्चा के दौरान एनसीएल कलिंगा कॉमर्शियल अमलोरी, झिंगुरदह और खड़िया खदानों में ओवर बर्डेन (OB Removal) कार्यों में हो रही व्यापक अनियमितताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में खदानों में हो रहे ठेकेदारी भ्रष्टाचार, मजदूरों के अधिकारों का हनन, और खदान सुरक्षा नियमों के उल्लंघन जैसे कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त मुहेर गांव में अवैध ब्लास्टिंग, स्थानीय ग्रामीणों को धमकाने की शिकायतें, लीड डिस्टेंस की गलत माप और बिलिंग, श्रमिक कैम्प की सुरक्षा, श्रमिकों की अवैध ड्यूटी पर रोक, डीजल बाउचर और पीईएसओ लाइसेंस,मजदूरों के शोषण और पेमेंट में भेदभाव, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और अवैध तरीके से खदान क्षेत्रों में कार्य संचालन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कहा है कि सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

इस दौरान विधायक सिंगरौली ने भी कलेक्टर से उचित निराकरण के लिये कहा है।

यह चर्चा सिंगरौली जिले में खदानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]