पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिरसिया का औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिरसिया का औचक निरीक्षण

मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री *राहुल भाटी* द्वारा आज *थाना सिरसिया* का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, भोजनालय और थाने में स्थापित *मिशन शक्ति केंद्र* का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटीरत कर्मियों से उनके कार्यों की जानकारी ली गई तथा कार्यालय और बैरक में साफ-सफाई बनाए रखने, मेहनत और लगन के साथ कार्य करने हेतु थानाध्यक्ष सिरसिया सहित सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *विशेष रूप से मिशन शक्ति केंद्र की कार्य प्रणाली, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, कल्याण और केंद्र के संचालन की समीक्षा की गई* और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य निष्पादन में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक द्वारा *त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने* हेतु थाना प्रभारी को विशेष निर्देश दिए।
– समय पर रात्रि गश्त ड्यूटी सुनिश्चित करना।
– क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर PRV वाहनों, बैंक सुरक्षा ड्यूटी और रात्रि ड्यूटी की गहनता से निगरानी करना।
– इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे गांवों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]