त्यौहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज पुलिस का फ्लैग मार्च
त्यौहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज पुलिस का फ्लैग मार्च

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र, श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 17.10.2025 को क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र, श्री रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों – धर्मशाला, रोडवेज, सोन मार्केट, ब्रह्मनगर, चुर्क तिराहा आदि में किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाया तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस की उपस्थिति का संदेश दिया।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि—
* त्यौहारों के दौरान गश्त व चेकिंग को और सघन किया जाए।
* संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित रहे।
* सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों या अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जाए।
उन्होंने आमजन से अपील की कि “शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में त्यौहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”
“सुरक्षित पर्व, सौहार्द का संकल्प — सोनभद्र पुलिस आपके संग।
