साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि में से कुल 260560.80/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-
कार्यालय सोनभद्र
साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि में से कुल 260560.80/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र पर आवेदक युगल किशोर पुत्र स्व0 कैलाश प्रसाद निवासी बीना एनसीएल थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु0अ0स0-04/2025 धारा 66(D) IT Act बनाम अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के व्हाट्सअप पर लिंक भेजकर एक फर्जी फेक ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर मुकदमा वादी आदि 02 नफर को डिमेट खाता प्रदान कर Share / IPO / Option खरीदने एंव बेचने पर पैसा डिमेट खाता में प्राप्त होने के नाम पर साइबर ठगी कर लेने के प्रकरण में अभियोग उपरोक्त पंजीकृत कर साध्य संकलन तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक जानकारी इकट्ठा कर सम्बन्धित विभिन्न संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीजा होल्ड कराते हुये मा0 न्यायालय से धनराशि वापसी के सम्बन्ध में आदेश पारित होने के उपरान्त सम्बन्धित बैंको से पत्राचार कर विभिन्न चरणों में पूर्व में 67384.01/- रुपये तथा वर्तमान में 260560.80/- (अब तक कुल 327944.81/- रुपये) मुकदमा वादी के बैंक खाते में सफलतापुर्वक वापस कराया गया। जिस पर मुकदमा वादी द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
*वापस कराये गये धनराशि का विवरण- 260560.80/-रुपये*
*वापस कराने वाली टीम का विवरण-*
1. प्र०नि० सदानन्द राय साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र (पूर्व विवेचक)
2. निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र (वर्तमान विवेचक)
3. क० आप० विकास मौर्या साइबर काइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
4. हे0का0 योगेश कुमार साइबर काइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
5. का० अखिलेश कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद।
6. का0 हृदेश कुमार यादव साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
7. म0का0 शारदा, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र।
