मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा स्कूली बच्चों को समस्त हेल्पलाइन नंबरो के बारे बताकर किया गया जागरुक-
कार्यालय सोनभद्र
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा स्कूली बच्चों को समस्त हेल्पलाइन नंबरो के बारे बताकर किया गया जागरुक-

आज दिनांक 27 सितंबर 2025 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार द्वारा आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, रेणुकूट (थाना पिपरी क्षेत्र) में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों को उनके सुरक्षा अधिकारों, महिला सशक्तिकरण, और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना था।

क्षेत्राधिकारी श्री अमित कुमार ने बच्चों को आत्मरक्षा के मूलभूत उपायों, बाल अधिकारों, और समाज में महिला सम्मान की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि संकट की स्थिति में वे 1090, 112, 1098 जैसी हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही बच्चों को साइबर क्राइम से सतर्क रहने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।
विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने इस पहल की सराहना की और मिशन शक्ति अभियान के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
