बरेली स्थित सभागार में बरेली परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं जोन के समस्त जनपदों के IGRS प्रभारियों एवं उनके सहकर्मियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई
13अगस्त, 2025
बरेली।

जनशिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापरक, सम्यक एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा जोनल कार्यालय बरेली स्थित सभागार में बरेली परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं जोन के समस्त जनपदों के IGRS प्रभारियों एवं उनके सहकर्मियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई ।
उक्त गोष्ठी में शिकायतों के समुचित समाधान के लिए विभिन्न स्तरों पर आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों तथा उनके संभावित समाधानों पर चर्चा हुई। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि IGRS पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और शिकायतकर्ता की संतुष्टि में और वृद्धि की जा सके ।
