हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान के अंतर्गत, देश की आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिनांक 13 अगस्त 2025 को सिंगरौली पुलिस द्वारा एक विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से तिरंगा रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती राधा सिंह, राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामिण विकास, म.प्र. शासन; विधायक सिंगरौली माननीय श्री राम निवास शाह; विधायक देवसर माननीय श्री राजेन्द्र मेश्राम; विकास प्राधिकरण अध्यक्ष माननीय श्री दिलीप शाह; कलेक्टर सिंगरौली श्री चन्द्रशेखर शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के नेतृत्व में किया गया।

*रैली शाम 05:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुज़री और पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में पुलिस अधीक्षक ने स्वयं रैली के साथ चलकर नेतृत्व किया। कार्यक्रम में सिंगरौली पुलिस के अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस बल के समस्त कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
*मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती राधा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपने घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की तथा स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास से मनाने के लिए प्रेरित किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की लहराती छटा ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। सबसे आगे चल रहे ध्वनि विस्तारक यंत्र वाहन से गूंजते देशभक्ति गीतों ने जनमानस में जोश और उत्साह का संचार किया। रैली का मार्ग में शहरवासियों ने जगह-जगह जयघोष और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

*इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखना, देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करना तथा यह संदेश देना था कि तिरंगा झंडा हमारे देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता का प्रतीक है, जिसे बनाए रखना हर भारतवासी का कर्तव्य है।*
*इसी अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा पुलिस भवनों और पुलिस लाइन में प्रत्येक भवन पर तिरंगा फहराया जा रहा है।*
*भव्य तिरंगा यात्रा के उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जबकि विद्यालय की बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर पूरे माहौल को उत्साह और राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इन कार्यक्रमों ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शहर में देशभक्ति की गूंज भर दी।

*तिरंगा बाइक रैली में सीआईएसएफ का भी उत्साहपूर्ण योगदान रहा। सीआईएसएफ विंध्यनगर से श्री मनीष कुमार (एसएसपी), श्री सतेन्द्र खिल्लारे एस.पी. (कमाण्डेंट), उप कमाण्डेंट श्री गायकवाड़ शुशांत तुकाराम, उप कमाण्डेंट श्री ग्यान विंध्यनगर सहित बड़ी संख्या में जवान देशभक्ति के जज़्बे के साथ इस रैली में सम्मिलित हुए।*
*इस बाइक रैली में एसडीएम श्री सृजन वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते, एसडीओपी सिंगरौली श्री गौरव पाण्डेय, एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी, एसडीओपी चितरंगी श्री राहुल सैयाम, डी.एस.पी. सुश्री रोशनी कुर्मी, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री अपूर्व सक्सेना, सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, सूबेदार श्री आशीष तिवारी, जिले के पत्रकारगण तथा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
