मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक पैसेंजर को पैनिक अटैक आने पर दूसरे यात्री ने जड़ा थप्पड़

मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शुक्रवार को एक पैसेंजर को पैनिक अटैक आने पर दूसरे यात्री ने थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थप्पड़ जड़ने के बाद अन्य यात्रियों ने उस यात्री से काफी नाराजगी भी जताई।

इस दौरान, एयरहोस्टेस भी यात्री से ऐसा नहीं करने की अपील करती हुई देखी गईं। वहीं, थप्पड़ खाया शख्स तुरंत रोने लगा।

यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E138 में विमान के लैंड करने के बाद हुई। थप्पड़ मारने वाले शख्स को कोलकाता एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी टीम को हैंड ओवर कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि यात्री को एयरलाइंस द्वारा ‘अनरूली’ घोषित कर दिया गया है।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान में कहा, ”हमें अपनी एक फ्लाइट में हुई मारपीट की घटना की जानकारी है। ऐसा अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हम अपने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और गरिमा से समझौता करने वाले किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। हमारे चालक दल ने स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार काम किया। संबंधित व्यक्ति अनरूली मानते हुए उसे सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया। प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित नियामक एजेंसियों को विधिवत सूचित कर दिया गया है। हम अपनी सभी उड़ानों में एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]