दुद्धी डिहवार बाबा मार्ग क्षतिग्रस्त सभासद संग नगरवासी पहुंचे संपूर्ण समाधान दिवस , बदहाल सड़क को लेकर बढ़ रहा आक्रोश
दुद्धी डिहवार बाबा मार्ग क्षतिग्रस्त सभासद संग नगरवासी पहुंचे संपूर्ण समाधान दिवस , बदहाल सड़क को लेकर बढ़ रहा आक्रोश

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 व 2 अंतर्गत डीहवार बाबा मार्ग जहां दर्जनों कोचिंग सेंटर शिक्षण संस्थाएं और हजारों की आबादी का नित्य आना-जाना मार्ग अत्यंत खराब और गड्ढे में तब्दील है जिसके कारण आए दिन बच्चे राहगीर चोटिला हो रहे

हैं। कई बार नगर वासियों द्वारा नगर पंचायत का ध्यान आकर्षण कराया गया है परंतु वर्षों से सड़क की हालत बद से बत्तर हों गई हैं। नगर वासियों के जन आक्रोश और जनहित को लेकर वार्ड 10 सभासद आमेश अग्रहरि व वार्ड 2 सभासद रंजना देवी के

नेतृत्व में प्रभात कुमार, शिवम जायसवाल,जितेन्द्र कुमार,हर्ष श्रीवास्तव आदि संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र देखकर जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग किया है।
