अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण कर परखी गई ट्रेनिंग व्यवस्थाए, तत्पश्चात प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त अधिकारी/कर्म0गण एवं रिक्रूट आरक्षियों के साथ की गई गोष्ठी-

अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण कर परखी गई ट्रेनिंग व्यवस्थाए, तत्पश्चात प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त अधिकारी/कर्म0गण एवं रिक्रूट आरक्षियों के साथ की गई गोष्ठी-

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुूर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुष श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक- 23.07.2025 को पुलिस लाइन में पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 के रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण हेतु ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में रिक्रूटों के लिए निर्धारित बैरक, भोजनालय, स्नानागार, पानी की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया।

प्रशिक्षण से सम्बंधित अभिलेखों का अवलोकन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व तत्परता से करें, ताकि रिक्रूट आरक्षियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।

इस दौरान पुलिस लाइन सभागार एवं बहुउद्देशीय हाल में क्रमशः प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त अधिकारी/कर्म0गण एवं प्रशिक्षु आरक्षियो के साथ गोष्ठी कर उनका उत्साह वर्धन किया उनकी समस्याओं को सुना व निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित भी किया, आरटीसी ट्रेनिंग के लिए रिक्रूटों को प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखने व बेसिक जानकारी का पालन करने हेतु ब्रीफ भी किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]