पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण, दैनिक दिनचर्या व आवासीय सुविधाओं का निरीक्षण कर स्वच्छता, भोजन गुणवत्ता, साफ-सफाई व अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण, दैनिक दिनचर्या व आवासीय सुविधाओं का निरीक्षण कर स्वच्छता, भोजन गुणवत्ता, साफ-सफाई व अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

प्रशिक्षु आरक्षियो के साथ गोष्ठी कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना व निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित भी किया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक- 23.07.2025 को पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में पुलिस आरक्षी भर्ती-2023 के रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण हेतु ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में रिक्रूटों के लिए निर्धारित बैरक, भोजनालय, स्नानागार, पानी की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया ।

प्रशिक्षण से सम्बंधित अभिलेखों का अवलोकन किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व तत्परता से करें, ताकि रिक्रूट आरक्षियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।

इस दौरान पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियो के साथ गोष्ठी कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनकी समस्याओं को सुना व निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित भी किया आर0टी0सी0 ट्रेनिंग के लिए रिक्रूटों को प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखने व बेसिक जानकारी का पालन करने हेतु ब्रीफ भी किया । इस दौरान मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक बी0एन0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]