थाना मडियाहूँ पुलिस टीम द्वारा चोरी मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

थाना मडियाहूँ, जनपद- जौनपुर

थाना मडियाहूँ पुलिस टीम द्वारा चोरी मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री आतीश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ, श्री गिरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक मडियाहूँ के नेतृत्व में थाना मडियाहूँ पुलिस क्राईम टीम द्वारा वादी शम्भूनाथ मौर्य पुत्र स्व0 श्यामलाल मौर्या निवासी शुदनीपुर थाना मडियाहूँ जौनपुर के लिखित प्रार्थना पत्र पर दिनांक-25.06.2025 को मु0अ0सं0 256/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था जिसमे वादी का वीडियो कैमरा एवं फोटो कैमरा व 1 अदद मोबाईल वीवो वाई 35 व बैग मे रखा 1400 रुपये नगद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 23.06.2025 को बह्द ग्राम हिनौती से चुरा लिया गया था उक्त घटना के बाबत थाना स्थानीय पर गठीत क्राईम टीम के सहयोग से घटना मे शामिल अभियुक्तगण 1.करन राजभर पुत्र रामाश्रय राजभर निवासी ग्राम कल्यानपुर थाना मड़ियाहू, जनपद जौनपुर 2.रामकेश सरोज पुत्र सभापति सरोज ग्राम सन्तोषपुर थाना मड़ियाहू जनपद जौनपुर को आज दिनांक 23.07.2025 समय करीब 07.30 बजे बह्द ग्राम चोरारी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया जमातलाशी मे अभियुक्त करन उपरोक्त के पास चोरी गयी मोबाईल तथा अभियुक्त रामकेश सरोज उपरोक्त के निशानदेही पर घर ग्राम सन्तोषपुर से चोरी गये कैमरा व कैमरा स्टैण्ड बरामदगी करते हुए सफल अनावरण किया गया तथा चोरी गये माल का शतप्रतिशत बरामदगी की गयी है तथा गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)/317(5) बी.एन.एस. की बढोत्तारी की गयी । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. करन राजभर पुत्र रामआसरे राजभर निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना मडियाहू जौनपुर ।
2. रामकेश सरोज पुत्र सभासद सरोज निवासी ग्राम संतोष पुर थाना मडियाहू जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1.प्र.नि. तेजबहादुर सिंह थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर ।
2.उ.नि. नान्हू यादव, उ.नि. सुरेश राम यादव थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर ।
3.हे.का. मो. रिजवान का.अजय सिंह का.सुधीर यादव थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]