स्वच्छता रैंकिंग में काशी सबसे ऊपर शिवपुरवा के 80% क्षेत्र में सीवर की कोई व्यवस्था नहीं, रह वासियों का जीना दुश्वार

स्वच्छता रैंकिंग में काशी सबसे ऊपर शिवपुरवा के 80% क्षेत्र में सीवर की कोई व्यवस्था नहीं, रह वासियों का जीना दुश्वार

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
काशी।वाराणसी के वार्ड 10 शिवपुरवा में आज भी 80% क्षेत्र में सीवर की कोई व्यवस्था ही नहीं है। और स्वच्छता रैंकिंग में काशी को ऊपर दिखाना चाहते है यहां के प्रशासनिक अधिकारीगण!
शिवपुरवा गैलेक्सी हॉस्पिटल के आगे एल्युमिनियम फैक्टरी से लेन नंबर 3 तक आज भी कोई सीवर की व्यवस्था नहीं है। यहां 10000 से भी अधिक आबादी है और सभी घर के मल और बरसात के पानी उन मोहल्ले में स्थित 3 से 4 इंच के नाली पर निर्भर और यहां की जनता उन नाली के गंदे पानी से आने- जाने के लिए मजबूर है। जबकि नगर निगम मुख्यालय खुद ही इसी वार्ड के अंतर्गत आता है।
बात करे राजनीति गलियारे की तो पार्षद महोदय का आवास 100 मीटर पर, माननीय विधायक महोदय का आवास 250 मीटर पर और शहर के प्रथम नागरिक कहे जाने वाले मेयर साहब का आवास मात्र 500 मीटर पर ही है। और सभी भाजपा के यहां तक ऊपर देखा जाए तो अपने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री जी भी भाजपा के ही है। मतलब ऊपर से नीचे तक एक ही पार्टी फिर भी जनता से बस वोट के लिए सभी लोग मिलने आते है, और झूठे वादे और मलिन बस्ती का फायदा उठाके जनता को अपने तरफ आकर्षित कर जीत जाते है। क्योंकि इस बस्ती की जनता और कॉलोनी वासियों की तरह बड़े व्यापारियों जैसे धनी नहीं है, न ही उतनी पढ़ी लिखी है। इसी का फायदा ये माननीय लोग उठते है। और जनता मजबूरी में उन्हें वोट देती चली आ रही है। और हर 5 साल पर यही बोलते है कि इस बार सीवर लगेगा, पैसा पास हो गया है यहां से यहां तक होना है। फिर ऐसे होगा वैसे होगा, और आज स्थिति ये है कि 3 से 4 इंच के नाली का गंदा पानी बरसात होने पर रोड पर आ चुका हुआ है। और क्षेत्र के बच्चे उसी गंदे पानी से स्कूल, बड़े बुजुर्ग उसी गंदे पानी से कही आने- जाने पर मजबूर है। नगर निगम द्वारा साफ- सफाई की बात करे, तो यहां कोई स्थाई कर्मचारी ही नही है। जो कि प्रतिदिन नाली का सर्वे कर उसकी साफ सफाई करवा सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]