मोटरसाइकिल और साइकिल की भिड़ंत घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

सिंगरौली में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब गोड़बहरा में कल शाम 5:00 बजे मोटरसाइकिल और साइकिल की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में साइकिल सवार आदिवासी बृद्ध तेन्दूहा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां सुबह उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने शव को लेकर घटना स्थल गोड़बहरा बीच रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया। उनका आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार युवक ने जानबूझकर दुर्घटना की। तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा और थाना प्रभारी सरई निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया ने परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल करवाया।
