12 दिन से लापता पुष्पेंद्र साहू का घर से 4 किलोमीटर दूर जंगल में रेत के गढ्ढे में दबा हुआ छत विछत मिला शव

सिंगरौली 12 दिन से लापता पुष्पेंद्र साहू का घर से 4 किलोमीटर दूर बिखाझरिया के जंगल में रेत के गढ्ढे में दबा हुआ मिला शव, मृतक शरीर के सभी अंग अलग थे। शव छत विछत, अवस्था मिला जिसकी पहचान कपड़ों से हुई जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों को दुर्गंध आने से ग्रामीणो ने गांव के सरपंच को दी जानकारी,सरपंच ने स्थानीय थाने पुलिस को दी पूरे मामले की जानकारी,मौके पर पहुंची पुलिस,शव को गढ्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए किया गया रवाना, परिजनों का रो रोकर है बुरा हाल, परिजन घर के बगल वालों के ऊपर हत्या का लगा रहे हैं आरोप,प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है पूरा मामला, मृतक के परिजनों के आरोपो एवं हर पहलू पर पुलिस कर रही है जांच,पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरे घटनाक्रम का होगा पर्दाफाश,सरई थाना क्षेत्र इलाके की पूरी घटना।
