हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी……

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. आज यानी 7 जुलाई, 2025 को 999 प्रतिशत शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 96 हजार प्रति 10 ग्राम के पार है.999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना आज 96737 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं 995 शुद्धता वाला सोना 96350 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की बात करें तो ये आज 88611 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत आज 72553 रुपये है और 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 56591 रुपये है.
