भारतीय क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन में 58 साल के सूखे को खत्म किया……

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन में 58 साल के सूखे को खत्म किया। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 336 रनों के बड़े अंतर से मात दी।
यह टेस्ट जीत भारत की विदेशी सरजमीं पर रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी है। मैच में भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक जड़ा।
उनके अलावा गेंदबाजी में आकाशदीप और मोहम्मद सिराज ने गेंद से कहर बरपा और इंग्लैंड के बल्लेबाजों की खूब धुनाई की। इस मैच में मिली जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी की। आइए बताते हैं भारत की जीत की 5 बड़ी वजह।
