रोहिणी घावरी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी……..

उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें बाद वो लगातार विवादों में बने हुए हैं.
इस बीच रोहिणी ने अब अपनी शिकायत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है, जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर पर कई गंभीर लगाए हैं.
रोहिणी घावरी ने नगीना सांसद पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी में लिखा- ‘मैंने भारत की बेटी होने के नाते विश्व पटल पर हमेशा अपने देश का सम्मान बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन अब बात न्याय , आत्मसम्मान ,स्वाभिमान की है मैं चाहती हूं मेरे साथ न्याय हो !! मैंने अपनी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग, कमिश्नर दिल्ली पुलिस को भेज दी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
