महुआ मोइत्रा को लेकर कल्याण बनर्जी ने दिया विवादित बयान……

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में विधि छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर कलत्ता में सियासी पारा हाई हो गया है। जहां विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर टीएमसी पर तंज कस रही है, वहीं टीएमसी नेताओं में भी एक दूसरे के बयानों को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया है।हालांकि पार्टी ने अपने नेताओं के विवादित बयान से किनारा कर लिया है। वहीं बाद में महुआ मोइत्रा ने कल्याण बनर्जी को उनके बयानों के लिए खरीखोंटी सुनाई। महुआ ने उन्हें स्त्री विरोधी करार दिया। इसके जवाब में कल्याण बनर्जी ने उनके निजी जीवन को आधार बनाकर पलटवार किया है।महुआ मोइत्रा पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल में सेरामपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कल्याण बनर्जी ने कहा वे अपने हनीमून के बाद भारत वापस आ गईं और अब मुझपर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझ पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है? लेकिन वह क्या हैं? उन्होंने खुद 40 साल की शादी तोड़कर 65 साल के व्यक्ति से शादी की। ऐसा करके क्या उन्होंने महिलाओं को ठेस नहीं पहुंचाई? देश की महिलाएं इसका फैसला करेंगी। गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा ने हाल ही में बीजद के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी की है।
