अखिलेश यादव का कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा तंज…….

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कथावाचकों के साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। तो वहीं घटना के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही।
अब यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर अंडर टेबल पैसे लेने का आरोप लगाया है।
बता दें कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि कई कथावाचक हैं जो 50 लाख रुपये तक लेते हैं। किसी की हैसियत है कि धीरेंद्र शास्त्री को अपने घर बुला ले कथा के लिए? वो बाबा अंडर टेबल पैसे लेते हैं, आप पता कर लीजिए। पता नहीं कथा वाचने की उनकी कितनी कीमत है। उन्होंने यह भी कहा कि कथा सिर्फ एक वर्ग की नहीं, हर समाज के लोग करते हैं।
