यशस्वी जायसवाल 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर, खतरे में सुनील गावस्कर का कीर्तिमान

यशस्वी जायसवाल भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने छोटे से टेस्ट करियर में इस खिलाड़ी ने कई बड़े कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले ही मुकाबले में बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने शतक जड़ा था, जो उनकी शानदार फॉर्म को भी दर्शाता है।
दूसरा मैच 2 जुलाई से एजेबस्टन में खेला जाएगा। इस मैच में यशस्वी जायसवाल 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जो सुनील गावस्कर ने 1976 में बनाया था।
सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड पर जायसवाल की नजरें
सुनील गावस्कर भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। वह केवल 97 रन दूर हैं। भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 2 हजार रन पूरा करने का कीर्तिमान सुनील गावस्कर के नाम है। उन्होंने 1976 में अपने 23वें टेस्ट मैच के दौरान ऐसा कारनामा किया था। वहीं अब यशस्वी की निगाहें गावस्कर के रिकॉर्ड पर टिकी हुई हैं।
वह 97 रन बनाते ही गावस्कर के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर सकते हैं। जायसवाल ने अब तक भारत के लिए 20 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 38 पारियों में 52.86 की शानदार औसत के साथ 1903 रन बनाए हैं। जायसवाल अब तक 5 शतक भी अपने नाम कर चुके हैं, जबकि 10 अर्धशतक भी उनके बल्ले से निकले हैं। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में 101 रन बनाए थे। हालांकि दूसरे मैच में उनका बल्ला नहीं चल सका और वह महज 4 रन बनाकर चलते बने।
