110 स्टूडेंट्स वॉर जोन से निकाले गए……

युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंचा. इन स्टूडेंट्स को पहले ईरान से आर्मेनिया पहुंचाया गया था, जहां से उन्हें भारत लाया गया.एयरपोर्ट पर छात्रों के परिजन बेसब्री से अपने बच्चों का इंतजार कर रहे थे. कोटा, राजस्थान से आए एक पिता ने कहा, “मेरा बेटा ईरान में एमबीबीएस कर रहा था. वह अब भारत सरकार द्वारा भेजे गए विशेष विमान से लौट रहा है. मैं भारतीय दूतावास का धन्यवाद करता हूं.”
