पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण ने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, लखनऊ में आयोजित होने वाले नवचयनित आरक्षियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण ने दिनांक 15.06.2025 को डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, लखनऊ में आयोजित होने वाले नवचयनित आरक्षियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

