समाजवादी पार्टी की घोरावल इकाई के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया

समाजवादी पार्टी की घोरावल इकाई के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

संवाददाता मिलिंद कुमार

घोरावल सोनभद्र नगर पंचायत घोरावल के वार्ड नं 05 में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित किया गया बैठक में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष रमजान अली और मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सूरज उमर व जिला सचिव अजय यादव रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव ने बताया कि आगामी स्नातक और शिक्षक एम एल सी चुनाव को देखते हुवे हर मतदाता से संपर्क किया जाय उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और समाजवादी पार्टी के नीतियों को गांव गांव तक पहुंचने की अपील की व कार्यक्रम का संचालन कर रहे व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष दिनेश अग्रहरी ने बताया कि हर वार्ड में समाजवादी पार्टी के वार्ड प्रभारी बनाए जाएंगे जिससे पार्टी निचले पावदान तक मजबूत किया जा सके। उक्त मौके पर सूरज उमर राम नरेश बैसवार प्रमोद यादव चंद्रभान पटेल नितिन मोदनवाल सूर्यभान पटेल मोहम्मद इसराईल फिरोज अली मिलिंद कुमार कमलेश यादव यासीन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]