आप और भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज…..

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अंतर्गत कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई को कम करने का वास्तविक श्रेय आम आदमी पार्टी को जाता है, लेकिन भाजपा झूठ बोलकर इसे अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है।सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा का महापौर महज एक महीने पहले एमसीडी की कमान संभाला है, तो क्या इतने कम समय में ही कूड़े का पहाड़ कम हो गया? यदि ऐसा है, तो भाजपा को इसका डेटा सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवंबर 2022 में एमसीडी में आप की सरकार बनी थी 2025 तक ‘आप’ के कार्यकाल में ही कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई में स्पष्ट कमी आई है। ऐसे में भाजपा का श्रेय लेने का दावा पूरी तरह से निराधार भ्रामक है।
