प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है. 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे और 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनी थी.मोदी सरकार 3.0 के एक साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विशेष जनसंपर्क अभियान संकल्प से सिद्धि तक शुरू करने का ऐलान किया है. बीजेपी की रणनीति इस अभियान के जरिये मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाने की हैं.पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार, 400 पार’ का नारा देकर मैदान में उतरी बीजेपी 240 सीटें जीत सकी थी. एनडीए की सीटों का आंकड़ा 293 तक पहुंची. सियासी गलियारों में तमाम दावे किए जा रहे थे, लेकिन मोदी सरकार 3.0 के पहले एक साल में फैसलों पर नंबरगेम का दबाव नहीं नजर आया है. कई निर्णायक और बड़े फैसले लिए. सबके बीच बात मोदी सरकार 3.0 के बड़े और निर्णायक फैसलों को लेकर भी हो रही है. मोदी सरकार 3.0 के पहले साल का दूसरा हाफ निर्णायक फैसलों का समय रहा है. आइए, बात करते हैं मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के सात बड़े और निर्णायक फैसलों की.
