राहुल गांधी ने देश और सशस्त्र बलों के साथ विश्वासघात किया……

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, राहुल गांधी ने देश और सशस्त्र बलों के साथ विश्वासघात किया है। सरमा ने कहा, राहुल पाकिस्तान से भारत को हुए नुकसान के बारे में पूछते रहे, जबकि उन्हीं के दल के सांसद शशि थरूर ने विदेश में भारत के पक्ष में बयान दिए।सरमा ने विपक्षी दलों के अन्य सांसदों- सुप्रिया सुले और ओवैसी का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसदों ने भारत का बचाव किया, लेकिन राहुल ने ऐसा नहीं किया।
