राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय.’, तेज प्रताप यादव के ‘जयचंद’ ट्वीट पर तेजस्वी की पहली प्रतिक्रिया…….

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता बढ़ गई है।इस बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को कोलकाता से पटना पहुंचे। उन्होंने बिहार की डबल इंजन सरकार को घेरा और तेज प्रताप यादव के जयचंद ट्वीट पर पहली प्रतिक्रिया दी।लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को ट्वीट कर इशारों में पार्टी के कुछ नेताओं को ‘जयचंद’ कहा था। जब मीडिया ने इस पर तेजस्वी यादव से सवाल किया तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो निर्णय लिया है, वह पार्टी और बिहार की भलाई के लिए है। उनके निर्णय के आगे मैं कुछ नहीं कहूंगा। मैं किसी के निजी जीवन पर कोई टिप्पणी नहीं करता।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]