ब्रह्मोस के बाद अब भारत का अगला वार…….

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के होश उड़ा दिए, तब पूरी दुनिया को भारत की सैन्य क्षमता का एक नया चेहरा देखने को मिला. अब भारत ने अपना अगला कदम भी तय कर लिया है-एक ऐसा गोला जो दुश्मन के होश उड़ाने से पहले ही उसे कांपने पर मजबूर कर देगा.बात हो रही है 155 मिमी के हाई-पावर आर्टिलरी शेल्स की, जिन्हें भारत ने पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया है. इस घातक हथियार को DRDO ने विकसित किया है और इसके चार वेरिएंट्स का सफल परीक्षण भी किया जा चुका है. अब नवंबर तक सेना के यूजर ट्रायल्स की योजना है, जिसके बाद यह गोला भारतीय सेना के शस्त्रागार का हिस्सा बन सकता है.
