सेवानिवृत्त हुए 02 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा “पुलिस अधीक्षक कार्यालय” में की गयी ससम्मान विदाई
दिनांक 31.05.2025 जनपद सिद्धार्थनगर ।
सेवानिवृत्त हुए 02 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा “पुलिस अधीक्षक कार्यालय” में की गयी ससम्मान विदाई ।

आज दिनांक 31.05.2025 को जनपद सिद्धार्थनगर से 02 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर “पुलिस अधीक्षक कार्यालय” में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा ससम्मान विदाई की गयी। इस अवसर पर सर्वप्रथम सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों से उनका परिचय प्राप्त करते हुये सेवाकाल के अनुभवों के बारे में वार्ता की गयी । विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को माला पहनाकर, शाल व धर्मग्रन्थ आदि भेंटकर सम्मानित किया गया ।

उनके द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना गया साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक सम्पर्क करने की बात कही गयी । महोदय ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को उनके सुखद, आनन्दपूर्ण व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये सम्मानपूर्वक विदाई की गयी ।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का विवरण-
01-उ0नि0ना0पु0 श्री ओमप्रकाश थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर । (अधिवर्षता आयु पूर्ण)
02-उ0नि0ना0पु0 श्री राजेन्द्र प्रसाद थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर । (अधिवर्षता आयु पूर्ण
