सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान-

शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग

अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देश के क्रम में जनपद सोनभद्र के सभी थानों की एन्टी रोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नं0-1090,1076,डायल-112 आदि की जानकारी दी गयी व ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल विवाह एवं बालश्रम के विरूद्ध अभियान चलाकर जागरुक किया गया।
