हरियाणा में एक ही परिवार के 7 लोगों ने क्यों की आत्महत्या?

हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात दिल्ली के बुराड़ी जैसा मामला सामने आया। दरअसल, पंचकूला में मित्तल परिवार के 7 सदस्यों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा ही माला 7 साल पहले दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सामने आया था, जब एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने सामूहिक रूप से फांसी लगाकर जान दे दी थी।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले प्रवीण मित्तल कर्ज से परेशान होकर अपने परिवार के 6 अन्य सदस्यों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

क्यों की आत्महत्या?

दरअसल, मूल रूप से हरियाणा के हिसार जिले का रहने वाला मित्तल परिवार फिलहाल उत्तराखंड के देहरादून में रह रहा था। कारोबारी प्रवीण मित्तल पर 20 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था, जिसके चलते उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। जिससे परेशान होकर वे परिवार सहित देहरादून चले गए थे। पुलिस इस सामूहिक आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस बीच मृत कारोबारी प्रवीण मित्तल के चचेरे भाई संदीप अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि प्रवीण मित्तल बड़े कारोबारी थे। प्रवीण मित्तल की बद्दी में एक स्क्रैप फैक्ट्री थी, जिसपर लगभग 20 करोड़ का कर्ज हो गया था। बढ़ते कर्ज के कारण बैंक ने फैक्ट्री और 2 फ्लैट पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसलिए वह परिवार सहित चुपचाप देहरादून शिफ्ट हो गए। संदीप अग्रवाल के मुताबिक, 5 साल देहरादून में रहने के दौरान उन्होंने किसी से भी संपर्क नहीं किया। फिर तीन साल पहले अचानक लौट आए और मोहाली के खरड़ में रहने लगे। उनके लौटने के बाद एक बार फिर से लोग कर्ज वापसी के लिए दबाव बनाने लगे थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]