दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को जबरन घरों को न भेजें शिक्षण संस्थान: भगवंत मान……

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी निजी व सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि दूसरे राज्यों से पढ़ाई करने आए छात्रों को ज़बरदस्ती वापस नहीं भेजा जाए।दूसरे राज्यों से आए विद्यार्थियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय और कॉलेज की होगी। इस माहौल में किसी भी प्रकार की परीक्षा को भी स्थगित करें। राज्य सरकार ने इस संबंध में एक एडवाइजरी भी जारी की है।मुख्यमंत्री ने आपात स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों के बारे में शनिवार को पत्रकारों से कहा कि आज विभिन्न जिलों के फायर स्टेशनों को 47 करोड़ रुपये की लागत वाले 630 आधुनिक उपकरण और वाहन दिए गए हैं। किसी भी घटना या आपदा के मौके पर ये उपकरण और वाहन लोगों की जान-माल की सुरक्षा में प्रभावी रूप से काम आएंगे।
