बॉर्डर पर न चले एक भी गोली, घटाई जाए सैनिकों की संख्या……

भारत और पाकिस्तान के DGMO स्तर की बातचीत सोमवार 12 मई को शाम 5:00 बजे पूरी हो गई. वार्ता में इस प्रतिबद्धता को जारी रखने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई कि दोनों पक्षों को एक भी गोली नहीं चलानी चाहिए या एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करनी चाहिए.इस बात पर भी सहमति हुई कि दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करें. पहले दोपहर 12 बजे होने वाली यह वार्ता शाम 5 बजे समाप्त हुई.
