प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश को संबोधित किया……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश को संबोधित किया. यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला संबोधन था जिसमें उन्होंने आतंक के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई की उपलब्धियां गिनाईं और पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई जारी रहेगी.पीएम मोदी ने कहा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं सबसे पहले भारत की सेनाओं, सशस्त्र बलों, हमारी खुफिया एजेंसियों, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं. हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया है. उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को आज मैं हमारे देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित करता हूं.’
