जम्मू, अमृतसर के लिए शुरु हुई फ्लाइट्स…..

13 मई से जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए उड़ानें फिर शुरू होंगी.भारत-पाकिस्तान तनाव का प्रभाव यात्रा और यात्रियों पर भी काफी पड़ा. सरकार ने उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत के कई हवाई अड्डों के लिए नोटिस टू एयरमेन को हटाने का फैसला किया है, जिन्हें 15 मई तक नागरिक उड़ानों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. यह फैसला हफ्ते के अंत में घोषित भारत-पाकिस्तान सीज फायर के बाद लिया गया है.
