हवाई हमले से बचाव के लिए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों में मॉक ड्रिल का दिया आदेश…..

पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा कश्मीर के पहलगाम में किए गए हमले के दौरान पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर गोली मार देने की घटना पूरा देश आक्रोश में है।इसी बीच गृह मंत्रालय द्वारा 7 मई को देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करने के आदेश से बड़े बदले की कार्रवाई की संभावना को और बल मिला। सोमवार को दिनभर ड्रिल को लेकर चर्चाएं होती रहीं। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद प्रशासनिक और पुलिस के स्तर पर बड़ी हलचल देखी गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]