भारतीय शेयर बाजार में आज 6 मई को सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा…..

भारतीय शेयर बाजार में आज 6 मई को सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स करीब 250 अंकों की गिरावट के साथ 80,530 के लेवल पर आ गया है.निफ्टी भी करीब 97 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 24,360 के स्तर पर आ गया है. वहीं, ब्रॉडर मार्केट में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बिकवाली के साथ कारोबार कर रहे हैं.बाजार में बैंक, आईटी और फार्मा सेक्टर में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना हुआ है। जबकि ऑटो, एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी हो रही। निफ्टी में Bajaj Finance, Asian Paints के शेयर करीब 1-1% तक फिसलकर टॉप लूजर्स हैं। निफ्टी में Apollo Hospitals और Bajaj Auto के शेयर करीब 1-1% की मजबूती के साथ टॉप गेनर हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]