भारत के डर से पाकिस्तान ने खटखटाया संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा……

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। भारत के डर से पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के दरवाजे खटखटाए थे। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था।UNSC के 10 गैर-स्थायी सदस्यों में अभी पाकिस्तान भी शामिल है। ऐसे में पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर यह बैठक बुलाने की सिफारिश की थी। ग्रीक प्रेसीडेंसी ने आज यानी 5 मई की दोपहर के लिए शेड्यूल की है। दोनों देशों के बीच यह बैठक बंद कमरे में आयोजित की जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]