भारत के हमले के डर के बीच पाक ने 188 गुना बढ़ाया मंत्रियों का वेतन……

पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान के कई मंत्री कह चुके हैं कि भारत कभी भी उनके ऊपर हमला कर सकता है। भारत ने भी सख्त संदेश दिया है कि वह आतंकियों को पनाह और समर्थन देने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगा।पहलगाम के गुनहगारों को कड़ी सजा मिलेगी। भारत का रुख देख पाकिस्तान ने सीमा पर अपनी फौज की तैनाती बढ़ा दी है। भारत को गीदड़भभकी दी गई है कि वह हमले होने पर कड़ा जवाब देगा। इसी बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने मंत्रियों की सैलरी में इजाफा कर दिया है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के वेतन, भत्तों और विशेषाधिकार संशोधन अधिनियम 2025 पर दस्तख्त किए हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]