शतक के बाद लगातार दो पारियों में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी को सौरव गांगुली से मिली बड़ी सलाह…..

कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 4 मई की शाम KKR और राजस्थान रॉयल्स का मैच हुआ. इस मैच के बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 14 साल की बैटिंग सनसनी वैभव सूर्यवंशी के साथ मुलाकात की.गांगुली और वैभव की मुलाकात ग्राउंड पर ही हुई. इस दौरान दोनों के बीच काफी बातें हुई. साथ में वैभव को गांगुली से वो सलाह भी मिले, जिसकी उन्हें जरूरत थी. वैभव सूर्यवंशी KKR के खिलाफ खेले मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. 35 गेंदों वाली शतकीय पारी के बाद वैभव की ये लगातार दूसरी इनिंग रहे, जिसमें वो फेल रहे.
