गुलाबचंद कटारिया ने 5 नए प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया…..

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने मॉडल जेल का दौरा करके वहां पर 5 नए प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है। 5 नए प्रोजेक्ट कैदियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुरू किए गए हैं।इनका उद्देश्य कैदियों की सुरक्षा, फिटनेस और सुधार की दिशा में काम करना है। इस पहल से कैदी मानसिक तनाव से दूर रहेंगे और वह जेल के अंदर किसी भी तरह का तानाव नहीं लेंगे।उद्घाटन के दौरान गुलाबचंद कटारिया के साथ चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा, गवर्नर के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, होम सेक्रेटरी मनदीप सिंह बराड़ , डीजीपी राज कुमार सिंह, एडिशनल आईजी जेल डॉक्टर पलिका अरोड़ा समेत दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]