अनिल कपूर की माँ निर्मला कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया…..

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर की माँ निर्मला कपूर ने शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।निर्मला कपूर के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुख की घड़ी में कई फिल्मी सितारे बोनी कपूर के घर पहुंचे और उनकी माँ को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी माँ के निधन के बाद बोनी कपूर, अनिल कपूर और उनके बच्चों अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने एक संयुक्त बयान जारी किया। इस भावुक बयान को सभी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया।
