आईसीसी ने 2025 से 2029 तक के लिए 16 महिला टीमों को वनडे का दर्जा दिया…..

आईसीसी ने 2025 से 2029 तक के लिए 16 महिला टीमों को वनडे का दर्जा दिया है. 16 टीमों की इस लिस्ट में पांच एसोसिएट सदस्य शामिल हैं, जो 12 मई से प्रभावी होगी.इस लिस्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जिस देश ने पिछले साल वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, अब उसकी महिला टीम से वनडे का दर्जा छिन गया है. वहीं, लिस्ट में एक नई टीम की एंट्री भी हो गई है. इस टीम ने हालिया समय में टी20 फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है.वनडे दर्जा प्राप्त करने वाली 16 टीमों की लिस्ट में से अमेरिका का नाम कट गया है. इस बार जिन पांच एसोसिएट टीमों को जगह मिली है, उसमें यूएई टीम की एंट्री हुई है. इसके अलावा थाईलैंड, नीदरलैंड, पापुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंड ने अलावा अपना दर्जा बरकरार रखा है. बता दें, वार्षिक रैंकिंग अपडेट के समय यूएई ने टी20I तालिका में 16वें स्थान पर रहते हुए अगली सर्वोच्च रैंकिंग वाली एसोसिएट टीम के रूप में अपना वनडे दर्जा हासिल किया है. यूएई की टीम फिलहाल बैंकॉक में है, जहां मेजबान थाईलैंड, हांगकांग और कुवैत के साथ वह टी20 सीरीज खेल रही है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]