आतंकियों के हमदर्दों पर कड़ा प्रहार……

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में ओवर ग्राउंड वर्करों पर बड़ी कार्रवाई के बाद अब पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत जम्मू कश्मीर पुलिस आतंक के हमदर्दों पर कड़ा प्रहार कर रही है.पिछले दो दिनों में कश्मीर रीजन में 100 से ज्यादा आतंकवाद के समर्थक और हमदर्दों को गिरफ्तार किया गया है. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है और सिर्फ कश्मीर रीजन में ही 100 से ज्यादा ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है.
